निःशुल्क विद्युत चालित चाक मशीन आवेदन करे 15 जून तक 

निःशुल्क विद्युत चालित चाक मशीन आवेदन करे 15 जून तक

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अयोध्या ने बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल किट्स (विद्युत चालित कुम्हारी चाक) वितरण कार्यक्रम योजनान्तर्गत कुम्हार/प्रजापति समाज के माटीकला के परम्परागत कुशल कारीगर/ शिल्पकार, शिक्षित बेरोजगार एवं राजस्व विभाग से मिट्टी निकालने हेतु प्राप्त पट्टा धारक शिल्पियों/कारीगरों के ऑनलाइन आवेदन पत्र 15 जून तक आमंत्रित किये जाते हैं।इच्छुक महिला/पुरुष जिनकी आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य हो, वे अपना आवेदन पत्र आधार कार्ड, शिक्षा सम्बन्धी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण- पत्र, राशनकार्ड/परिवार रजिस्टर की नकल व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ विभागीय वेबसाइट www.upmatikalaboard.in पर योजनाओं के अन्तर्गत माटीकला टूल किट्स वितरण योजना पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में उ०प्र० शासन द्वारा गठित चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा, जिसकी तिथि निर्धारित होने पर अभ्यर्थियों को अवगत कराया जायेगा।साक्षात्कार में स्वयं भाग लेना अनिवार्य होगा। साक्षात्कार में प्रतिभाग हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।जानकारी हेतु मो० नं०-9580503164, 9956128787 पर सम्पर्क कर सकते

हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *