नगर निगम अयोध्या में वेतन से कटौती किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने आज भी जारी रखी हड़ताल

नगर निगम अयोध्या में वेतन से कटौती किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने आज भी जारी रखी हड़ताल

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।अयोध्या धाम के पन्द्रह वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा संग्रह करने वाले कर्मचारियों ने इसका ठेका लेने वाली ओम् स्वच्छता कम्पनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिसके अन्तर्गत आज तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। कोई भी कूड़ा संग्रहक क्षेत्र में घरों से कूड़ा एकत्र करने नहीं गया बल्कि नलकूप 04 के परिसर में पूरे समय हड़ताल पर बैठे रहे जिससे आज तीसरे दिन या तो घरों में कूड़ा डस्टबिन में रखा रहा रहा या तो गृह स्वामी ने घर का एकत्र कूड़ा पास पड़ोस की खाली जमीन पर फेंक दिया।ओम स्वच्छता कम्पनी के मातहत काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि वैसे ही कम्पनी द्वारा वेतन हम लोगों को कम दिया जा रहा है इसके बाद हर महीने अकारण भारी कटौती कर दी जा रही है।सात हजार रुपए में हमारे घर का खर्च कैसे चल सकता है? हमें सरकार द्वारा निर्धारित मनरेगा का भी पैसा हर माह नहीं दिया जा रहा है। कूड़ा ढोने वाले ठेले खराब हो जाने पर उन्हें हमें अपनी जेब से खर्च कर ठीक कराने पड़ता है कम्पनी इस जिम्मेदारी को भी नहीं निभाती है। कूड़ा संकलित करने वाले टूटे डस्टबिनों को भी कम्पनी नहीं बदलवा रही है जिसके कारण तमाम कूड़ा सड़क पर जगह-जगह गिरता रहता है। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम अयोध्या के महापौर व अधिकारी गण कम्पनी से सांठगांठ करके हम गरीबों का शोषण कर रहे हैं। कई बार हम लोग अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है लेकिन हमारी बात कम्पनी के लोगों के साथ-साथ अधिकारी भी नहीं सुन रहे हैं। यदि हमारी इन समस्याओं का निराकरण कराने के साथ-साथ कटौती किया धन धन हमारे खाते में न भेजा गया तो हम सब मजबूर हो कर सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे। ओम स्वच्छता कंपनी की कार्य प्रणाली से आक्रोशित पार्षदों ने भी धरना-प्रदर्शन करके महापौर व नगर आयुक्त से कम्पनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *