*निजी विद्यालयों का किसी भी स्तर पर नहीं होगा शोषण – मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश*
*उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं प्रदेश के निजी विद्यालय – योगी आदित्यनाथ*
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अनऐडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश एवं कनफेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारीगणो की मुलाकात माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से 5 कालिदास मार्ग पर हुई।
बैठक में स्नातक क्षेत्र से एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह शिक्षक क्षेत्र से एमएलसी श्री उमेश चंद्र द्विवेदी एवं प्रयागराज के एमएलसी श्री सुरेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष निजी विद्यालयो को संचालन के दौरान एवं विभागीय हस्तक्षेप की वजह से हो रही परेशानियों से अवगत कराया एवं संगठन के द्वारा लिखे हुए पत्र को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। *माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और कहा गया की निजी विद्यालय बेहतर और उच्च कोटि की गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उनके संचालन में व्यवधान उत्पन्न करना या अत्यधिक हस्तक्षेप करना उनकी गुणवत्ता को प्रभावित करता है।*
*अनऐडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा दिए गए पत्र जिसमें सुरक्षा मानक समिति का प्रस्ताव भी सम्मिलित था सो॔पा गया जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी विद्यालय के प्रबंधनतंत्र या प्रधानाचार्य या कर्मचारी का शोषण किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा।*
*वार्ता के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा यह कहा गया की निजी विद्यालयों को स्वयं बढ़कर अपनी ओर से कुछ गरीब बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जो प्रवेश के लिए गए टेस्ट में निजी विद्यालयों के स्टैंडर्ड पर खरे उतरे, तो उनको प्रवेश देकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए एवं अपनी ओर से स्वयं कदम बढ़ाना चाहिए।* अनऐडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की तरफ से मुख्यमंत्री जी को ऐसा करने के लिए आश्वस्त किया गया।
संगठन की ओर से श्री बृजेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री विशाल जैन अध्यक्ष कनफेडरेशन आँफ इंडिपेंडेंट स्कूल वेस्टर्न उत्तर प्रदेश श्री उमेश गुप्ता कोषाध्यक्ष लखीमपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से एवं अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के समस्त निजी विद्यालयों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार एवं साधुवाद प्रेषित किया गया और उपस्थित सदस्य विधान परिषद इंजीनियर अवनीश सिंह, उमेश द्विवेदी, सुरेंद्र चौधरी जिन्होंने अपनी बात पूरी दृड़ता के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी का उत्तर प्रदेश के समस्त निजी विद्यालयों की तरफ से हृदय से धन्यवाद।

