निदेशक प्रोफेसर सी० एम० सिंह ने पीएचएफआई के अध्यक्ष प्रोफेसर संजय जोडपे के साथ समझौता ज्ञापन (यादगार समझौता) पर हस्ताक्षर किए
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। डॉ० राम मनोहर लोहिया विज्ञान संस्थान, लखनऊ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी प्रतिष्ठित पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएचएफआई) के साथ गठबंधन समझौता करार करके एक इतिहास रच दिया है।
आज बृहस्पतिवार 11 जुलाई 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे, संस्थान के चुनिंदा शीर्षस्थ प्रशासन से खचाखच भरे हुए डायरेक्टर्स बोर्ड रूम में तालिया की गड़गड़ाहट के बीच, हर्षोल्लास के साथ, लोहिया संस्थान के नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर सी० एम० सिंह ने पीएचएफआई के अध्यक्ष प्रोफेसर संजय जोडपे के साथ समझौता ज्ञापन (यादगार समझौता) पर हस्ताक्षर किए।
इस ऐतिहासिक समझौते करार पर हस्ताक्षर उपरांत निदेशक लोहिया संस्थान एवं अध्यक्ष पी०एच०एफ०आई०, दोनों जनों ने खुशी जाहिर करी। साथ ही में अग्रणी भूमिका निभाते हुए लोहिया संस्थान की पी०एच०एफ०आई० जैसी विश्व स्तरीय संस्थानों के साथ अनुबंध कर चिकित्सकीय स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान व चिकित्सा शिक्षा प्रशिक्षण को संबल प्रदान करने हेतु बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की चल रही सरकार की मुहिम के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
यह गठजोड़ राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान सुविधाओं हेतु बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वांछित बल और समर्थन प्रदान करेगा।
लोहिया संस्थान लखनऊ अब देश के चुनिंदा प्रमुख संस्थानों की लीग में शामिल होने वाला उत्तर प्रदेश राज्य का पहला संस्थान बनकर अग्रणी हो गया है।
पीएचएफआई सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण अनुसंधान और नीति विकास को मजबूत करने के लिए क्षमता निर्माण में विशेषज्ञता रखता है। संस्थान भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थागत और प्रणालियों की क्षमता को मजबूत कर रहा है और सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त करने के लिए ज्ञान प्रदान कर रहा है।

