ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की 41 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के क्रम में रविवार को नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया और रामलीला के ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और रामलीला आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि तथा विधायक पंकज सिंह उपमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम, कैप्टन विकास गुप्ता, मधुसूदन दादू, पीयूष द्विवेदी, एच.पी. सिंह परिहार, एस.पी. जैन, पंकज जिंदल, मुकेश गुप्ता, प्रताप मेहता, डॉ. वी.एस. चौहान, हरीश वर्मा, मुकेश शर्मा, रविकांत मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, टी.एन. गोविल, महासचिव संजय बाली, विकास अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजय गोयल, ओमवीर आवाना, सुशील भारद्वाज, आर.के. अग्रवाल, डॉ. वी.के. गुप्ता, राकेश कत्याल, एस.के. सिंघल, विनोद शर्मा, अर्चना राय, मीनाक्षी शर्मा, मीनाक्षी चौहान, सान्या चौधरी, सुष्मिता, पुष्पा रावत, नीलू जैन, विपिन बंसल, ओ.पी. गुप्ता, राधाकिशन गर्ग, अल्पेश गर्ग, एन.के. अग्रवाल, सौरभ गोविल, प्रमोद रंगा, एस.के. राणा, डी.के. मित्तल, लोकेश कश्यप, विनय शर्मा, अमित त्यागी, धर्मेंद्र चौहान, श्रेया चतुर्वेदी, रोहित ठाकुर, पुनीत शुक्ला, प्रज्ञा पाठक, नरेंद्र चोपड़ा, भूपेंद्र सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि श्री सनातन धर्म रामलीला समिति भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। इस वर्ष भी रामलीला को भव्य और गरिमामय स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
समिति ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान विजयदशमी का पर्व भी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

