न्यू समर्थ हॉस्पिटल पर एल्गिन क्लब की आसान जीत
प्रयागराज। डीएवी मैदान पे खेले गए आज के मैच में एल्गिन क्लब ने न्यू समर्थ हॉस्पिटल को 82 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए एल्गिन क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन (नितिन सोनकर 61, अंकित 39 गुप्ता, शाजिद अख्तर और अलोक यादव 2-2 विकेट और आस्तिक दुबे और देवेंद्र सिंह एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में उतरी न्यू समर्थ हॉस्पिटल की टीम 16वें ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 97 रन ही (अमन 38, अमित श्रीवास्तव 17, प्रांजल शर्मा 5 विकेट, अमज़द खान 2 विकेट, पार्थ टंडन व नितिन सोनकर एक-एक विकेट) बना सकी. प्लेयर ऑफ़ द मैच नितिन सोनकर को चुना गया. अम्पायरिंग रजनीश रावत और विपिन कुमार ने किया जबकि स्कोरिंग सुधांशु ने किया
।

