पीड़ित को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता-प्रभारी निरीक्षक

पीड़ित को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता-प्रभारी निरीक्षक

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली- (हरदोई) जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने व अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी राजेश द्विवेदी ने कई प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। इसी क्रम में पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे राजकुमार पाण्डेय का स्थानांतरण कर दिया गया,और उनके स्थान पर इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ला को भेजा गया है। नवागत इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाने पर पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। तेजतर्रार नवागत इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ला ने कहा कि कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस शख्ती से निपटेगी। क्षेत्र में अपराधियों को अपराध करने की छूट नहीं दी जा सकती। चोर उचक्के व गोकसी करने वालों को जेल की सलाखों में वह भेजने का काम करेंगे। गैरकानूनी धंधा पूरी तरीके से क्षेत्र में बंद कराये जायेंगे, साथ ही उन लोगों पर कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी। प्रभारी निरीक्षक श्री शुक्ल ने कहा कि भले व्यक्ति को थाने पर पूरा सम्मान दिया जायेगा। अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि निर्भीक होकर थाने पर अपनी समस्या बता सकते हैं। उस समस्या का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। श्री शुक्ल ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर आने जाने वाले लोगों से अपना व्यवहार ठीक बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *