प्रभात फेरी के माध्यम से जन जागरूकता फैलायी

प्रभात फेरी के माध्यम से जन जागरूकता फैलायी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। 05 जून 2025 तक चलाये जा रहे पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल यात्रिक अभियंता रोहित त्रिपाठी के नेतृत्व में गोण्डा स्टेशन पर पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत यात्रियों, वेंडरों ठेकेदार श्रमिकों, कूलियों एवं रेलकार्मियों को पूर्वोत्तर रेलवे परामर्श दात्री समिति सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जितेन्द्र कुमार शर्मा के संचालन में पर्यावरण संरक्षण हेतु उदबोधन द्वारा न सिर्फ जागरूक किया गया बल्कि प्रभात फेरी के माध्यम से जन जागरूकता फैलायी गयी जिसमे एकल उपयोगी प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने, पेड़ लगाने, जल ही जीवन है, एवं बिजली बचाने हेतु सभी को प्रतिबद्ध किया गया l इस कार्यक्रम में, फर्म प्रोजेक्ट मैनेजर इस्लामुर्रेहमान,खान पान मैनेजर इस्लाम, अमित वर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, दानिश,टिकट निरीक्षकगण, वेंडर, यात्रीगण, कूली एवं ठेकेदार श्रमिकों नें बाद चढ़ कर हिस्सा लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *