प्रयागराज में दान उत्सव: कुलभास्कर कॉलेज ने बालिका गृह में बांटी खुशियां

प्रयागराज में दान उत्सव: कुलभास्कर कॉलेज ने बालिका गृह में बांटी खुशियां

प्रयागराज। दान उत्सव (2-8 अक्टूबर) के अंतर्गत कुलभास्कर आश्रम पी.जी. कॉलेज, प्रयागराज में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। महाविद्यालय के संरक्षक चौ. राघवेन्द्र नाथ सिंह एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में महाविद्यालय परिवार ने बाल-भवन, प्रयागराज स्थित आवासीय बालिका गृह केंद्र में दान कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र- छात्राओं के सहयोग से एकत्रित की गई धनराशि से खरीदी गई खाद्य सामग्री, स्टेशनरी, कॉपी-किताब, पेन-पेंसिल तथा बालिकाओं की दैनिक आवश्यकता की अन्य सामग्रियां बालिका गृह की बालिकाओं को वितरित की गई।

प्राचार्य प्रो. गीतांजलि मौर्य जी ने कहा कि सेवा ही धर्म है, श्रम ही पूजा है। दान उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवेदनशीलता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जागृत करना है। शिक्षा दान ही महा दान है।

बालिका गृह की अधीक्षिका ने महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही। दान उत्सव की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्रद्धा तिवारी ने प्राचार्य समेत समस्त शिक्षक गण, कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राओं को उनके सहयोग और योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *