26 मई 2026 को ब्लॉक धर्मापुर जौनपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिलखिनी में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में सीएचओ श्रीमती लक्ष्मी विश्वकर्मा और क्षेत्रीय आशाओं के सहयोग से डीओ पाथ अमरेश कुमार की उपस्थिति में फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों के लिए रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम कैंप आयोजित किया गया जिसमें फाइलेरिया मरीजों को हाथ पैर की नियमित साफ सफाई, धुलाई, एक्सरसाइज, उचित आकार के चप्पल सैंडल पहनने, कटने, जलने, चोट लगने से बचाव, एक्यूट अटैक प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।
फाइलेरिया के कारण, लक्षण बचाव जांच उपचार आदि की जानकारी दी गई, मच्छरों से बचाव,उनकी रोक थाम के बारे में जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत समस्त 15 फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों को एमएमडीपी किट भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में बीमारी प्रबंधन आदि की जानकारी एवं एमएमडीपी किट पाकर मरीजों ने काफी खुशी जताई। फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक रोग होता है जिसका परिजीवी वुचरेरिया बैंकराफ्टी होता है।इसका मच्छर रुके हुए पानी में पैदा होता है। फाइलेरिया में मुख्यतः हाथ, पैर, स्तन, अंडकोष में सूजन आ जाती है, पेशाब का रंग दूधिया काईलुरिया रोग हो जाता है। समय पर जांच उपचार न मिलने पर यह लाइलाज हो जाता है। अतः नियमित रूप से एक्सरसाइज, योग, साफ सफाई, धुलाई आदि रुग्णता प्रबंधन, केयर अपना कर, मच्छरों से बचाव कर फाइलेरिया संक्रमण और उसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
———-
जौनपुर 26 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
राजकीय आई०टी०आई० सिददीकपुर, जौनपुर कैम्पस में रोजगार मेला का आयोजन
जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के कम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में (मिशन रोजगार अभियान) के अन्तर्गत राजकीय आई०टी०आई० सिददीकपुर, जौनपुर में 29 मई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से राजकीय आई०टी०आई० सिददीकपुर, जौनपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कॅम्पनियों, आर०एस०टी० ग्रुप ऑफ सर्विस, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक हर्बल एवं आयुर्वेदिक, डस्की स्टैलियन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज़ ( DSETS) प्राइवेट इत्यादि के द्वारा, शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थियों को योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, अभ्यर्थी विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई०डी०प्रूफ बायोडाटा सहित सेवायोजन वेब पोर्टल – rojgaarsangam.up.gov.in जॉकसीकर पर पंजीकरण कर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
———-
जौनपुर 26 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03
तहसीलदार बदलापुर द्वारा अवगत कराया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल खबर तहसील बदलापुर अंतर्गत सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रामीपुर गांव में किसान के यहां लगे इण्डिया मार्का के हैंडपंप से निकलने लगा डीजल जैसी दुर्गंध, तैलीय पदार्थ के संबंध में लेखपाल द्वारा ग्राम रामीपुर पहुंचकर स्थलीय परीक्षण किया गया।
परीक्षण में पाया गया कि ग्राम रामीपुर में किसान/ग्रामीण विजय सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह गए व्यक्तिगत उपयोग के लिए इण्डिया मार्का हैण्डपंप लगभग तीन वर्ष पूर्व लगवाया गया है। इसी में सबमर्सिबल पंप भी इंस्टॉल कराया गया है। सबमर्सिबल पंप के मोटर की ऑयल सील लीक होने के कारण, यहीं ऑयल सबमर्सिबल पंप के चलने पर पानी के साथ आ रहा है। उसी के कारण पानी में डीजल पेट्रोलियम जैसी दुर्गंध आ रही है। जाँच के समय मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव अनूप सिंह व रोजगार सेवक पंकज सिंह द्वारा बताया गया कि खण्ड-विकास अधिकारी बदलापुर द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में किसान की सहमति पर मानवीय आधार पर उनका सहयोग करते हुए मिस्त्री बुलवाकर उक्त सबमर्सिबल पंप निकलवा दिया जा रहा है जिससे हैंडपम्प के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता परिवार के लिए हो जाये। सबमर्सिबल रिपेयर होने/नया उपलब्ध होने पर पुनः इसे हैण्डपंप में इंस्टॉल करा लिया जाएगा। जांच के समय उपस्थित अधिकारीगण, प्रभावित किसान व अन्य ग्राम वासियों द्वारा साक्ष्य स्वरूप हस्ताक्षर भी किया गया।
———–

