प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

 

जौनपुर, सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हाहाकार मच गया जब गांव के ही प्रेमी युगल ने बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर दे दी। अपने नित्य काम से निकले
ग्रामीणों ने देखे तो दोनों प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटक रहे थे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त सूरज बिन्द 20 वर्ष पुत्र अयोध्या बिंद व युवती सोनी बिंद 17 वर्ष पुत्री लाल बहादुर बिंद के रूप में हुई । लड़की लड़का एक ही गांव के एससी (बिंद) बिरादरी के बताए जा रहे है।फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं दूसरी तरफ से लड़के की मां का रो रो कर बुरा हाल है मां का आरोप है कि लड़की के घरवाले उसके लड़के से सारा पैसा लेने के बाद भी उसकी जान नहीं छोड़ रहे थे लड़की घरवालों को सब कुछ मालूम था पुलिस भी सब कुछ जानती थी।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की गांव के एक बबूल के पेड़ पर दो लोग लटके हुए हैं जानकारी मिलते ही मैं घटनास्थल पर पहुंचा दोनों की दोनों की शिनाख्त गांव के ही सूरज बिंद व सोनी बिंद के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।गांव वालों के अनुसार दोनों प्रेमी थे और लगभग 1 साल से दोनों का मिलना जुलना था आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *