फरार अभियुक्त पर एसएसपी ने किया 10 हजार का इनाम घोषित

फरार अभियुक्त पर एसएसपी ने किया 10 हजार का इनाम घोषित

अयोध्या।अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एसएसपी ने थाना कोतवाली अयोध्या में पंजीकृत एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया है।पुलिस के मुताबिक एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त सानिध्य तिवारी उर्फ प्रबल दास पुत्र सुभाष चंद्र तिवारी, निवासी विष्णु पुर खुर्द थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़, वर्तमान पता रामायण जी की कुटिया, मणि पर्वत थाना कोतवाली अयोध्या, लंबे समय से फरार चल रहा है।उक्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया है। इस संबंध में पुलिस ने आम जनता से अपील किया है कि यदि किसी को उक्त अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *