बकाया कर में निरूद्ध वाहनों की हुयी नीलामी

बकाया कर में निरूद्ध वाहनों की हुयी नीलामी
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:विभिन्न थानों में कर बकाया में 45 दिन से अधिक निरुद्ध वाहनों की नीलामी उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम 1997, की धारा 22 (3) तथा नियमावली, 1998 के नियम 9 (क) के अन्तर्गत सार्वजनिक नीलामी की गई। यह नीलामी “जहाँ है जैसा है” के आधार पर आरटीओ आफिस अयोध्या में की गयी। नीलामी समिति की अध्यक्षता उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) लखनऊ श्री राधेश्याम ने की।

नीलामी में 35 वाहन शामिल थे जिसमें ट्रक, बस, टाटा मैजिक, टैंकर, ई-रिक्शा आदि शामिल थे। नीलामी से पूर्व सभी वाहन स्वामियों को नोटिस देकर कर जमा करने का अवसर भी प्रदान किया गया था जिसमें 01 ट्रक मालिक ने बकाया कर जमा करके अपनी गाड़ी मुक्त करा ली थी व कुल 34 वाहनों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें उच्चतम बोली लगाने वालो को निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कराने के उपरान्त प्राप्त कर सकेंगे। नीलामी में कुल धनराशि लगभग रू. 13,25,000 का राजस्व प्राप्त होगा जिसका 20 प्रतिशत रू. 2,65,000 आज ही जमा करा लिया गया है।

नीलामी समिति में आरटीओ प्रशासन अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह, एआरटीओ श्री आर.पी. सिंह भी मौजूद थे। इससे पूर्व उप परिवहन आयुक्त महोदय ने राजस्व समीक्षा करते हुए बकाया वसूली हेतु युद्ध स्तर पर नोटिस, आरसी प्रेषण आदि की कार्यवाही करने के निर्देश एआरटीओ प्रशासन को दिये। साथ ही मानक विरूद्ध संचालित व कर बकाया वाहनों पर बंद/चालान की कार्यवाही करने के कड़े निर्देश प्रवर्तन अधिकारियों को दिये एवं विस्तार से सभी कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिये कि अपनी सीट से संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्वक, समयबद्ध कार्य का निस्तारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *