बस यात्रियों को सुविधा प्रदान करना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : एआरएम
फोटो पीपी साइज
अयोध्या।धर्णेन्द्र कुमार चौधरी ने एआरएम रोडवेज अयोध्या के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।चित्रकूट जिले से स्थानांतरित होकर आये नवागत एआरएम रोडवेज श्री चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने की पश्चात कहा कि उनकी प्रथम प्राथमिकता रोडवेज से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक आरामदायक सुविधा करना है।रोडवेज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम लगातार प्रयासरत रहेगा।कहा कि रोडवेज यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान,समयबद्ध बस संचालन तथा स्वच्छ बस अड्डों की व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी।जनपद में परिवहन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।एआरएम ने कर्मचारियों से भी यात्रियों के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।इसके साथ-साथ सिविल लाइन स्थित रोडवेज बस स्टैंड से विभिन्न रूटों को जाने वाली बसों को समय से संचालित करना है।बताया कि यहाँ पर तैनात चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मचारी एवं कार्यालय मे तैनात कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान,कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण तथा उनके सम्मान की रक्षा उनकी प्राथमिकताओं मे से एक
है।

