भव्यता के साथ निकला श्री कटरा राम लीला कमेटी का ऐतिहासिक राम दल
प्रयागराज। श्री कटरा राम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक राम दल रविवार को अत्यंत भव्यता, दिव्यता और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। इस अलौकिक और ऐतिहासिक राम दल ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राम दल की अगुवाई कमेटी के कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी द्वारा पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ की गई। उनके नेतृत्व में दल के सभी आयोजनों को बेहद सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
प्राचीन परंपरा के अनुसार आनंद भवन के समीप महर्षि भारद्वाज मुनि आश्रम के प्रांगण में कमेटी के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ‘कक्कू’, महामंत्री उमेश केसरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी, उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी, आनंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मंत्री शिव बाबू गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, विपुल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी डॉ. पवन प्रजापति, एवं कमेटी के आलोक गुप्ता और सुजीत तिवारी ने विधि-विधान से भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी एवं हनुमान जी की आरती उतारी।
इस शुभ अवसर पर फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई, दीपक पटेल, सुरेन्द्र चौधरी, पार्षद आनू घिल्ड़ियाल, सोनिका अग्रवाल, अजय यादव, रघुनाथ द्विवेदी, अन्नू यादव आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
यह ऐतिहासिक एवं भव्य राम दल महर्षि भारद्वाज मुनि आश्रम से प्रारंभ होकर कर्नलगंज होते हुए यूनिवर्सिटी चौराहा, फिर कटरा चौराहा, पानी टंकी चौराहा होते हुए मन्नी लाल चौराहा, फिर जगराम चौराहा होते हुए पुनः कटरा चौराहा, उसके पश्चात कचहरी और अंत में राम लीला प्रांगण में समाप्त हुआ।
मुख्य आकर्षण
भव्य झांकियां: दल में लगभग दो दर्जन से ज्यादा कलात्मक चौकियां शामिल थीं, जिनमें धार्मिक और देशभक्ति पर आधारित मंचन प्रस्तुत किए गए। दल में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का विशालकाय हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार होना आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसके साथ ही, जबलपुर से आई बैंड पार्टी और धमाल पार्टी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त
किया है।

