भव्य हरियाली तीजोत्सव समारोह 🌿

🌸🌿 भव्य हरियाली तीजोत्सव समारोह 🌿🌸

 

सर्वहिन्दू समाजोत्थान संस्कार फाउंडेशन एवं हैप्पी लाफ्टर लाइफ क्लब द्वारा ANR Hotel, नाका हिंडोला, लखनऊ में भव्य हरियाली तीजोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने तीज क्वीन श्रीमती कीर्ति मेहरोत्रा जी को ताज पहनाकर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए झूला, श्रृंगार, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से तीज की खुशियाँ मनाईं। सावन के पावन माह में आयोजित यह समारोह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ महिला सम्मान, आत्मविश्वास एवं सशक्तिकरण का सुंदर संदेश देता है।

 

इस सफल एवं सराहनीय आयोजन के लिए श्री ओम अग्रवाल जी का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर खुशियाँ मनाने और अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का अवसर देते हैं।

 

🌺 हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌺

 

पूजा सिंह

सचिव

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *