भाकियू आजाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

भाकियू आजाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

सुलतानपुर । लंभुआ 1जून 2026 को किसान संगठन के प्रस्तावित लखनऊ मुख्यमंत्री आवास कूच से पहले प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया हैं भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात सिंह उर्फ सूरज सिंह, राष्ट्रीय सचिव समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों को लंभुआ पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया हैं भाकियू पदाधिकारी किसानों के साथ लखनऊ जाने की तैयारी में जुटे थे पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं और लंभुआ में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई हैं अब सवाल यही हैं कि क्या 1जून का आंदोलन तय कार्यक्रम के अनुसार होगा या प्रशासन-किसान नेताओं के बीच कोई बीच का रास्ता निकलेगा किसान संगठन और प्रशासन दोनों की अगली रणनीति पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हैं किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न लंबित जन समस्याओं के निस्तारण न होने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर हुए हमले में कार्रवाई न होने को लेकर मुख्यमंत्री आवास लखनऊ के लिए कूच का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *