ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद सुबह करीब 09:15 बजे अपने सरकारी आवास 01 विक्रमादित्य मार्ग से स्वयं गाड़ी चलाकर बिना किसी प्रोटोकॉल के मत्स्य निदेशालय के औचक निरीक्षण पर पहुँचे। श्री निषाद द्वारा किये गए औचक निरीक्षण के दौरान निदेशालय में एक दो कर्मचारियों के साथ केवल सफाईकर्मी मौजूद थे। श्री निषाद ने एक एक कर सभी विभागीय कक्षों में जाकर देखा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा समय पूर्ण होने पर भी लापरवाही की जा रही है।
श्री निषाद ने निदेशालय के खस्ताहाल स्थिति पर भी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शायद ही प्रदेश सरकार में कोई विभाग का निदेशालय इतना जर्जर और खस्ताहाल होगा। उन्होंने तत्काल कुछ देर बाद मौके पर पहुँचे उपनिदेशक मत्स्य(मुख्यालय) को निदेशालय के खस्ताहाल की रिपोर्ट तैयार कर एक हफ्ते के भीतर पेश करने का आदेश भी दिया।
श्री निषाद जी ने ACS मत्स्य रजनीश दुबे फ़ोन पर वार्ता कर औचक निरीक्षण पर पाई गई खामियों की वृस्तृत रिपोर्ट मांगी साथ ही अनुपस्थिति सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाही के साथ ”क्यों ना आपका वेतन काट लिया जाए?” कारण बताओ नोटिस अथवा स्पष्टीकरण के साथ कड़ी कार्रवाही के भी निर्देश दिये।

