मिशन शक्ति- चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश
जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की संयुक्त पहल, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक
प्रयागराज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज चौक घंटाघर, प्रयागराज में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और महिलाओं के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति संस्था स्वांग रंग के कलाकारों ने निर्देशक श्री सचिन चंद्र के निर्देशन में दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में हर्षिता तिवारी, मुस्कान दास, दिव्यांशी अग्रहरि, हर्ष पांडेय एवं पंकज पांडेय शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन, महासचिव श्रीमती हिना खान एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी, मालती की उपस्थिति रही। वहीं, रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की ओर से अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव प्रमय मित्तल, नितिन चोपड़ा, श्रीमती नेहा जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाल सुधीर सिंह, घंटाघर चौकी प्रभारी अनूप वर्मा, थाना कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती सौभया गुप्ता, कांस्टेबल राहुल गौतम, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विशेषता , महिला कांस्टेबल, प्रतिभा पांडेय एवं महिला कांस्टेबल,ज्योति देवी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम ए सी पी निकिता श्रीवास्तव के निर्देशन आयोजित किया
गया।

