मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में बालिकाओं की करियर काउंसलिंग और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में बालिकाओं की करियर काउंसलिंग और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

 

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*पाली-(हरदोई)* उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति 6.0 के तहत गुरुवार को प्रधानाचार्य डॉ वीपी द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में कस्बे के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कॉलेज में बालिकाओं के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान थाना पाली से आईं महिला कांस्टेबल कविता चौधरी एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका उपाध्याय ने विद्यालय की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए ज्ञानवर्धक करियर काउंसलिंग दी। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों, उच्च शिक्षा के अवसरों और रोजगारपरक विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिससे बालिकाएं अपने जीवन में एक प्रेरणास्रोत के रूप में आगे बढ़ सकें। करियर मार्गदर्शन के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं की सुरक्षा और अधिकारों को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें आपातकालीन सेवाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों(जैसे-वीमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि) की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को निडर होकर अपनी समस्याओं का सामना करने और किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत इन नंबरों की मदद लेने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कांस्टेबल मनीष कुशवाहा,मिशन शक्ति प्रभारी जनार्दन श्रीवास्तव, पत्रकार शोभित मिश्रा, विष्णुकांत बाजपेयी, शिवाकांत बाजपेयी, पत्रकार साहिल शिक्षिका,अंजू कश्यप,शिक्षिका अंजू शर्मा,शिक्षक दिनेश चंद्र यादव,संजय रस्तोगी सहित काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे,कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की भूरि -भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *