मेगा जॉब फेयर का आयोजन, 10 अक्टूबर को
जौनपुर। नौकरी और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जिले में बड़ा अवसर सामने आया है। नगर के इंग्लिश क्लब में 10 अक्टूबर को ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश की विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।आयोजक विकेष कुमार उपाध्याय विक्की समाजसेवी और काग्रेस नेता ने गुरूवार को पत्रकारों को बताया कि जॉब फेयर में रिसेप्शनिस्ट, फ्रंट डेस्क, बैंक ऑफिस, अकाउंटेंट, सेल्स, मार्केटिंग, नर्सिंग और हॉस्पिटल स्टाफ समेत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उपाध्याय ने बताया कि जॉब फेयर को लेकर युवाओं में उत्साह है और अब तक पांच हजार से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि जौनपुर के अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से इंग्लिश क्लब, जौनपुर पहुंच सकते हैं। आयोजकों के मुताबिक चयन प्रक्रिया निःशुल्क होगी और अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक युवा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9455803612 और 9415602860 पर संपर्क किया जा सकता है।

