पान उत्पादन में प्रदान किया अनुदान की जानकारी
जौनपुर। उद्यान विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बक्शा में पान उत्पादक कृषकों के हित में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य पान उत्पादकों को गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन, उन्नत उत्पादन तकनीक, रोग एवं व्याधि नियंत्रण तथा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध अनुदान एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह, आर.के. उपाध्याय की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पीडी आत्मा, कृषि विभाग से रमेश चंद्र यादव द्वारा किया गया। गोष्ठी में प्रगतिशील पान उत्पादक कृषक कालिका चौरसिया सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा द्वारा गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना के संबंध में कृषकों को अनुदान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी कृषकों को अवगत कराया गया तथा बीज का वितरण कराया गया। कृषकों को शीतगृह भंडार प्रभार अनुदान योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि आलू की निकासी पर ₹100 प्रति कुंतल की दर से अनुदान दिया जा रहा है।

