मॉर्निंग वॉकर्स ने किया आजाद पार्क में पौधा रोपण 

मॉर्निंग वॉकर्स ने किया आजाद पार्क में पौधा रोपण
प्रयागराज। मॉर्निंग वॉकर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार प्रातः आजाद पार्क में पर्यावरण संरक्षण के प्रोत्साहन हेतु पौधारोपण किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर वार्ष्णेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने 101 पौधे रोपे। वार्ष्णेय ने बताया कि एक पेड़ लगाएं -हजारों खुशियां पायें लक्ष्य के तहत आम, नीम, अमरूद, जामुन, अश्वगंधा, शीशम, तुलसी , यूकेलिप्टिस आदि के पौधे लगाए गए जो पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है। बताया कि पेड़ों से बढ़ते तापमान तथा ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद के साथ शुद्ध हवा और ऑक्सीजन मिलती है।
इस अवसर पर मार्निंग वॉकर्स में डॉ अशोक गुप्ता, सिया राम केसरवानी, अजय मिश्रा एडवोकेट, डॉ ए डी दुबे, संतोष अग्रवाल, नितिन गुप्ता डॉ एम कुशवाहा , डीपी पांडेय,  राजेश साहू, श्याम अग्रवाल,अवधेश त्रिपाठी, पवन केसरवानी, विजय शंकर सिंह,जीएस सरना , रविंद्र श्रीवास्तव, मुकेश स्वर्णकार आज मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *