मोतीगंज पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 को पकड़ा

 मोतीगंज पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 को पकड़ा
अलावल देवरिया (गोण्डा) 26 अगस्त। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में अवैध शराब निष्कर्षण/रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीगंज पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनांक 25.8.2026 को थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्टुआ व मधूपुर सीहागांव से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से 10-10 लीटर (कुल 20 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त जगराम पुत्र पाटनदीन, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम कस्टुआ थाना मोतीगंज जिला गोंडा, रामकृपाल पुत्र भगौती, उम्र 50 वर्ष, निवासी मरीकबन सीहागांव थाना मोतीगंज गोण्डा को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारकर्ता टीम में चौकी प्रभारी कहोबा उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल ज्ञानदेव यादव, हेड कांस्टेबल कपिलदेव यादव, कांस्टेबल गंगाशरण यादव, कांस्टेबल महेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *