मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
लखनऊ, (आरएनएस )। समाजवादी विचारक एवं पूर्व सांसद मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मोहन सिंह के नाती प्रशांत कुमार सिंह ने भी उन्हें नमन किया।इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव रामप्रीत यादव ने किया। सभा में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके समाजवादी विचारों, संघर्ष तथा सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद किया।जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि मोहन सिंह समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक, कुशल वक्ता और लेखक होने के साथ सिद्धांतों के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन समाजवाद, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन समाजवादी आंदोलन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा। उन्होंने कहा कि मोहन सिंह के विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनसेवा तथा सामाजिक न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में हृदयनारायण जायसवाल, मोहन गुप्ता, विजय प्रताप यादव, उमेश नारायण शाही, जयराम राजभर, सुनील विश्वकर्मा, हृदयाशंकर यादव, इंद्रेश सिंह ‘रामू’, अमरेंद्र यादव, रामबचन यादव, अखिलेश कनौजिया, सत्यपाल यादव, अखिलेश यादव, पारस गुप्ता, रमाशंकर यादव, विजय यादव, गिरीश जायसवाल, नितेश मद्देशिया, श्रीनाथ यादव, नितेश, गोल्डेन यादव, अनमोल यादव, अमन यादव, प्रमोद यादव, सुभाष यादव, विशाल यादव, नीरज विश्वकर्मा, जितेन्द्र चौरसिया, दिनानाथ चौधरी, दिनेश यादव, रमेश यादव, गुड्डू यादव, सीमा यादव, प्रभाकर शाही, असगर अंसारी, चंदन विश्वकर्मा, पंकज वर्मा, सोनू प्रकाश, अब्बास अंसारी, सुभाष चन्द्र यादव और दिवाकर यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *