युवक ने गोमती नदी में छलांग लगाई
जौनपुर । सोमवार रात 2 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के शाही पुल से एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस युवक के शव की तलाश कर रही है। युवक की पहचान सहाबुद्दीनपुर पुराना पावर हाउस निवासी मो. उमैर पुत्र मो. शमशाद के रूप में हुई है। वह किसी बात को लेकर घर से नाराज था। मो. नसीम ने बताया कि रात करीब 12ः30 बजे उनके पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने क ष्हमें माफ करा, हम पुल पर हैं। जब उन्होंने दोबारा कॉल किया, तो दूसरे व्यक्ति ने बताया कि उमैर ने उसके फोन से कॉल किया था। परिवार के लोग उमैर को खोजते हुए जेसीज चौराहे, सद्भावना पुल और फिर शाही पुल पहुंचे। शाही पुल पर उमैर एक अर्टिगा गाड़ी के पीछे छिपा मिला। मो. नसीम ने उसे नदी में कूदने से रोकने की कोशिश की, लेकिन फोन बजने के दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी।

