डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान: कल्पना
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय एवं आई ईईई स्टूडेंट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सीएसई एवं आईटी के विद्यार्थियों के लिए डायनामिक प्रोग्रामिंग विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सी-डैक नोएडा की वैज्ञानिक-एफ डॉ. कल्पना जौहरी ने डायनामिक प्रोग्रामिंग के तकनीकी पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक कैसे जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे भागों में तोड़कर हल करती है। उन्होंने इसके दो प्रमुख सिद्धांतों – ओवरलैपिंग सब-प्रॉब्लम्स और ऑप्टिमल सबस्ट्रक्चर की व्याख्या की। मुख्य वक्ता ने कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में नई शोध की संभावनाओं के बारे में चर्चा किया और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा किया। छात्रों ने इस विशेष व्याख्यान में पूरी रुचि से प्रतिभाग किया और व्याख्यान के अंत में अपने प्रश्नों को भी डॉ प्रशांत यादव, डॉ संतोष यादव, डॉ ज्ञानेंद्र पाल, डॉ सुनील यादव, पूर्णेन्द्र श्रीवास्तव, दीप्ति पांडे, अशोक यादव, दिलीप यादव, प्रवीण पांडे, कृष्ण कुमार यादव सहित विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

