राका को लेकर एक और रहस्यमयी टीज़ ने बढ़ाई उत्सुकता, ग्लोबल ट्रायम्फ ने फिर छेड़ा रहस्य

राका को लेकर एक और रहस्यमयी टीज़ ने बढ़ाई उत्सुकता, ग्लोबल ट्रायम्फ ने फिर छेड़ा रहस्य
बहुप्रतीक्षित फिल्म राका को लेकर रहस्य लगातार गहराता जा रहा है। मेकर्स की ओर से शेयर किए गए क्रिप्टिक 37 पोस्ट ने फैंस के बीच कई तरह की थ्योरी और चर्चाओं को जन्म दिया था। अब सन पिक्चर्स ने एक और रहस्यमयी टीज शेयर किया है, जिसने दर्शकों को एक बार फिर नए संकेत को समझने और डिकोड करने में जुटा दिया है।
नए वीडियो में दमदार संदेश के तौर पर लिखा है, जो असंभव सा लगता था, उससे भी आगे। हमने कल्पना करने की हिम्मत की। हमने इसे साकार करने की हिम्मत की। राका – एक वैश्विक विजय। फिलहाल इस संदेश ने आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
दिलचस्प बात ये है कि मेकर्स हर नए टीज के साथ राका की दुनिया और उसके प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट को धीरे-धीरे बढ़ाते नजर आ रहे हैं, लेकिन असली खुलासे को फिलहाल पूरी तरह से पर्दे के पीछे रखा गया है।
खास तौर पर ग्लोबल ट्रायम्फ यानी एक वैश्विक विजय वाले संदेश ने भी फैंस का ध्यान खींचा लिया है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और फैंस यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसका कल जारी किए गए 37 संकेत से कोई संबंध है या नहीं।
फिलहाल नंबर से लेकर वीडियो के हर फ्रेम और मेकर्स की ओर से साझा किए गए हर शब्द का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है और फैंस पूरी तरह डिटेक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मेकर्स अगला संकेत क्या लेकर आते हैं और आखिर इस रहस्यमयी पोस्ट का अगला खुलासा क्या होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *