राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सरोसा भरोसा लखनऊ में वार्षिकोत्सव-2026 सम्पन्न*

राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सरोसा भरोसा लखनऊ में वार्षिकोत्सव-2026 सम्पन्न*

 

●वार्षिकोत्सव क्या खोया क्या पाया प्रदर्शित करने का मंच-डॉ दिनेश कुमार

 

लखनऊ 31 जनवरी 2026

 

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरोसा-भरोसा में वार्षिकोत्सव एवं पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन दिनांक 31/01/2026 को किया गया,।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ दिनेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अंजू सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ,स्मृति चिन्ह एवं उद्बोधन द्वारा किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री संतोष मिश्रा, सभासद सरोजनीनगर श्रीमती आशा रावत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं का विभिन्न रंग रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें मुख्य रूप से सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, वसंत उत्सव एवं देश भक्ति ओतप्रोत कार्यक्रम सम्मिलित रहे। छात्रों को आशीर्वाद देते हुए जिला समन्वयक ने बच्चों को भविष्य में अलग-अलग क्षेत्र में जाकर अपने से जुड़े व्यक्तियों विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात सभासद मैडम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा निकालने के लिए सदैव आगे बढ़ाने की सलाह दी । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार विभिन्न संघर्षों से जूझकर आगे बढ़ते रहना चाहिए और सदैव कुछ उत्कृष्ट एवं नवीन करने का संकल्प लेना चाहिए ,इसके बारे में बच्चों को अत्यंत रोचक तरीके से संबोधित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *