रायबरेली स्थानांतरण पर पुलिस महकमे ने सीओ रुदौली को दी विदाई
अयोध्या।सीओ रुदौली रहे आशीष निगम का रायबरेली जिले मे स्थानांतरण हो गया।इस मौके पर सीओ रुदौली आशीष निगम के सम्मान मे पुलिस कर्मियों ने विदाई समारोह आयोजित किया।पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विदाई समारोह के दौरान सहकर्मियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की और नए जनपद में भी सफल कार्यकाल की कामना की।समारोह भावुक माहौल में संपन्न
हुआ।

