रुद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ्य  एवं समृद्धि में होता है लाभ – रवि शंकर 

रुद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ्य
एवं समृद्धि में होता है लाभ – रवि शंकर
गोण्डा 22 अगस्त। सावन मास के पावन अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष छठी बार गोनार्द् लान में शिव महापुराण कथा एवं पार्वती पूजन का आयोजन , गोलार्ध किया जा रहा है आयोजन के प्रथम दिन पीठाधीश्वर संत कथा व्यास श्री रविशंकर जी महाराज गुरुभाई के सानिध्य में बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार गोंडा की तरफ से आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा एवं सवालाख पार्थिव पूजन के द्वितीय दिवस की कथा में उपस्थित मुख्य यजमान के रूप में संतोष सोनी एवं समस्त शिव भक्तों को बताया कि ॐ नमः शिवाय महामंत्र का नियमित जाप करने से मन को असीम शांति मिलती है, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, तथा शरीर के पंचतत्व संतुलित होते हैं। यह पंचाक्षर मंत्र आत्मबल, एकाग्रता और सकारात्मकता को बढ़ाता है, माला जप के नियम फायदे समझाते हुए साथ में ये भी बताया कि शिव भक्त को भस्म कहां धारण करना चाहिए उसके अनेक फायदों के बारे में समझाया. हर शिव भक्त को रुद्राक्ष धारण करना चाहिए रुद्राक्ष की महिमा का वर्णन मुखि अनुसार लाभ विभिन्न मुखियों (जैसे 5 मुखी सामान्य स्वास्थ्य के लिए, 7 मुखी समृद्धि के लिए) के अपने विशेष लाभ होते हैं। श्री शिवमहापुराण की विश्वेश्वर संहिता का का वर्णन करते हुए बेलपत्र की महिमा के साथ ही शिवलिंग की महिमा का वर्णन बताया।शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान संतोष सोनी एवं आरती सोनी रहे। कथा के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी संदीप मल्होत्रा, दीपक मराठा, रवि सोनी, अमित सोनी,संजय रस्तोगी,राकेश कसौधन, शिव शंकर सोनी,सोम सोनी,शिवकुमार सोनी, देवेंद्र सोनी, गोविंदे महराज ,राहुल शर्मा, सूर्य प्रकाश सोनी, भूपेन्द्र आर्य,राम शंकर कसौधन,दीपेंद्र मिश्रा, विकास अग्रवाल,विपुल,आयुष सोनी,माया सोनी,कनक लता सोनी,ममता सोनी,रंजना सोनी,आंचल सोनी, सीमा रस्तोगी, ,सोनिया रस्तोगी,तनु सोनी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *