झूलेलाल महोत्सव में आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम
गोण्डा 22 अगस्त। नगर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में कल देर शाम एक निजी मैरिज लॉन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी एवं राजकुमार ठक्कुर ने प्रभु झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्वलन करके की। उसके बाद कानपुर से पधारे स्टार ग्रुप में प्रभु झूलेलाल के भजनों की श्रृंखला लगा दी। जिससे श्रद्धालु गण भाव-विभोर हो गए। श्रद्धालु गणों ने कार्यक्रम में जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के बीच में मुंबई से पधारे देवांश ने अपनी प्रतिभा के द्वारा उपस्थित श्रद्धालु गणों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर सिंधी समाज के जगदीश रायतानी एवं दिनेश ठक्कुर ने संयुक्त रूप से कहा कि सिंधी समाज, समाज सेवा की हर कार्य में अग्रणी रहा है चाहे वह बाढ़ पीड़ितों की सहायता मामला हो, चाहे वह करोना काल की विपदा हो, चाहे वह नगर के विकास में चौराहों की उपलब्धि हो, चाहे वह धार्मिक क्षेत्र हो, चाहे ब्लड डोनेशन का मामला हो सिंधी समाज हर समय समाज सेवा के कार्य में सदैव तत्पर रहता है और आगे भी समाज सेवा के सभी कार्य करने के लिए सिंधी समाज प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सिख समाज के प्रधान हरजीत सिंह छाबड़ा व उप प्रधान राजेंद्र खुराना एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाअध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, जिला महामंत्री शिवकुमार सोनी एवं नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मथुरा दास लधानी, श्री झूलेलाल धर्मार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल कलानी, कैलाश रायतानी,भाजपा नेता राजेश रायचंदानी, कैलाश लधवानी, प्रेम मनध्यान, मुकेश धनकानी, ओमी ठक्कुर, उमेश चुंगलानी, विजय वाधवानी, मोहन कृपलानी, पूरन खत्री, रोशन कलानी, महेश मध्यान, कमल मध्यान, शीतल लधानी, मनीष लधानी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

