रूदौली-अयोध्या। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही रूदौली में भी चुनावी महासंग्राम शुरू हो चुका है।हालांकि इस समय बढ़ते कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने रैलियों व सभाओं पर रोक लगाए हुए है।लेकिन शोशल साइडों पर प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने नेता की खूबी गिनाने के साथ साथ एक से बढ़कर एक सियासी तीर छोड़ रहे है।रूदौली में इस समय भाजपा के रामचंद्र यादव विगत दस वर्षों से विधायक है।इससे पहले सपा के अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां दस वर्ष तक विधायक रहे।इस बार यहां फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में वोट पढ़ने है लेकिन अभी तक सपा भाजपा बसपा कांग्रेस दल ने अपने प्रत्यासी के नाम की घोषणा नही की है।सभी दल के प्रत्यासी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए गांवों की परिक्रमा लगातार कर रहे है।इसी बीच रूदौली में इस बार खुद को निर्दल प्रत्यासी घोषित कर चुके क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी/उद्योगपति विनोद सिंह भी गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को अपने साथ मे लेकर इस चुनावी समर में कूद पड़े है।जिसको लेकर अन्य दल के प्रत्याशियों में वेचैनी बढ़ गई है।

