वॉन्टेड’ महिला गिरफ्तार, हाई-वोल्टेज ड्रामा

दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
*‘वॉन्टेड’ महिला गिरफ्तार, हाई-वोल्टेज ड्रामा*
शालीमार बाग पुलिस ने खतरनाक कुत्तों के ‘किले’ को भेदकर एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने रजाई के नीचे छिपकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की थी।
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में पुलिस ने एक हाई वोल्टेज ड्रामा रेड के दौरान चोरी के मामले में वॉन्टेड महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपने घर को खतरनाक कुत्तों के जरिए ‘किले’ में बदल रखा था। पुलिस का कहना है कि जब आरोपी के घर पहुंची तो उसने अपने बचाव के लिए पिटबुल, अमेरिकन बुली और अन्य खतरनाक कुत्तों को आगे कर रखा था, ताकि पुलिस अंदर न आ सके। पुलिस का दावा है कि बावजूद टीम ने जोखिम उठाते हुए घर में प्रवेश किया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसर के मुताबिक, 19 अप्रैल को शालीमार बाग थाने में विजय पाल गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मेड ने घर से सोने की जूलरी और कैश चोरी कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *