दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
*दिल्ली में एरियल सर्वे से हटेगा अवैध कब्जा, सड़कों की निगरानी अब आसमान से-*
राजधानी दिल्ली की 1400 किमी से अधिक लंबी सड़कों में से कई सड़कों पर भयंकर अतिक्रमण है। जिसके चलते दशकों से दिल्ली में जाम की समस्या गंभीर है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार अब पीडब्ल्यूडी सड़कों का डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) सर्वे कराने का फैसला किया है, ताकि सड़कों के ऊपर से मिली रियल टाइम तस्वीरों की मदद से अतिक्रमण की मार्किंग की जा सके। सभी सड़कों पर अतिक्रमण की मार्किंग के बाद पीडब्ल्यूडी अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगा। शुरुआत नॉर्थ डिविजन के 143 किमी लंबी सड़कों से करने का प्लान बनाया गया है। सड़कों पर अतिक्रमण के सर्वे पर 17.34 लाख रुपये खर्च का प्लान है।

