शराब पीकर उत्पात मचाने पर दो युवकों का चालान

रूदौली- अयोध्या।मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सेवढ़ारा में शराब पीकर उत्पात मचाना दो युवकों को महंगा पड़ा।पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज सिंह ने बताया कि ग्राम सेवढ़ारा में सुग्गू पुत्र शिव शरण तथा राम चन्द्र पुत्र चन्द्रपाल शराब पीकर गांव में उत्पात मचा रहे थे जिससे शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा हो गया था।इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी।उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर उत्पात कर रहे सुग्गू तथा राम चन्द्र को पकड़ कर थाने ले आये।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *