ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा, 13 अक्टूबर। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू कराया। इस दौरान रामलीला परिसर में श्रद्धालुओं और दर्शकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में दशरथ दरबार, श्रीराम-लक्ष्मण की शिक्षा, महर्षि विश्वामित्र के आश्रम में आगमन, ताड़का वध, मारीच और सुबाहु से जुड़े प्रसंग, अहिल्या उद्धार तथा जनकपुर में स्वागत के दृश्यों का मंचन किया गया। विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा विघ्न डालने और प्रभु श्रीराम द्वारा ताड़का का वध करने के प्रसंग ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। वहीं, अहिल्या उद्धार के मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। सीता जन्म से संबंधित प्रसंग को भी प्रस्तुति में शामिल किया गया।
रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के आदर्शों, गुरु के प्रति सम्मान, धर्म की रक्षा तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। समिति का उद्देश्य रामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
रामलीला के तृतीय दिवस पर श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा के चेयरमैन डॉ. टी.एन. गोविल, अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग सहित रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन मलन, जनक भाटिया, नवीन सोनी, समीर अग्रवाल, वीरेंद्र मेहता, नरेंद्र चोपड़ा, मनीष अग्रवाल, पवनदीप सिंह, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, सौरभ गोविल, राजीव अजमानी, विकास जैन, अखिलेश बधोरिया, जितेंद्र सिंह, महेश चौहान, प्रमोद शर्मा, अशोक मिश्रा, राजेश भारद्वाज, रविंदर गुप्ता, अर्चना राय, केशव गंगल, अतुल वर्मा, पवन सिंह, पुनीत शुक्ला, श्रेया चतुर्वेदी, डॉ. एस.पी. जैन, संजय जैन, अमित पोरवाल, नरेश बंसल, छाया राय, विशाल कश्यप, लोकेश कश्यप, कुलदीप गोयल, उदय जैन, मनोज उपाध्याय, आदित्य अग्रवाल, तुषार गोयल, गिरिजा सिंह, रवि यादव, रोहित ठाकुर, भारत भूषण भारद्वाज सहित समिति के अन्य सदस्य, श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे।

