मेडिकल कालेज, जौनपुर से सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख (पैरामेडिकल) का तृतीय बैच निकला,जूनियर ने सीनियर को दी विदाई

मेडिकल कालेज, जौनपुर से सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख (पैरामेडिकल) का तृतीय बैच निकला,जूनियर ने सीनियर को दी विदाई
संवाददाता प्रवीण कुमार अस्थाना
*जौनपुरः* उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के *प्रधानाचार्य प्रो0 आर0बी0 कमल के दिशा निर्देश में सांस्कृतिक कार्यक्रम नोडल डा0 प्रियंका सिंह एवं सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख (पैरामेडिकल) के नोडल डा0 विनोद वर्मा के द्वारा पैरामेडिकल के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन* बडे़ हर्षोल्लास के मनाया गया। यह समारोह सीनियर बैच 2024 के छात्रों के विदाई सम्मान में जूनियर बैच 2025 के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।
*तद्पश्चात चीफ प्राॅक्टर प्रो0 रूचिरा सेठी ने अपने संबोधन में कहा* कि आज का दिन एक नई शुरूआत का संकेत है। आप सभी ने इस संस्थान में न केवल शिक्षा प्राप्त की है, बल्कि अनुशासन, सेवा और मानवता के मूूल्यों को भी सीखा है। पैरामेडिकल क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ आपकी ज्ञान और सेवा भावना सीधे मानव जीवन को प्रभावित करती है।’’ हम आशा करते हैं कि आप जहाँ भी जाएँ हमारे कालेज का नाम रोशन करें। आपके व्यवहार और कार्यशैली से यह झलकना चाहिए कि आप एक अच्छे इंसान और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी हैं।
*पैरामेडिकल विभाग के नोडल डा0 विनोद वर्मा ने छात्रों* को अपने संबोधन में कहा ’’विदाई केवल एक अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरूआत है। आप सभी ने जिस समर्पण अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त की है, वही गुण आपको सफलता के मार्ग पर आगे ले जाएंगें।’’ उन्होंने छात्रों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और यह संदेश दिया कि वे जहां भी जाएं, संस्थान का नाम रोशन करें। छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया। जिसमें जूनियर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमः नृत्य, गीत, नाटक और भाषण कोे प्रस्तुत कर अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। सीनियर छात्रों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और काॅलेज व शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। यह दिन सभी के लिए भावनात्मक और यादगार रहा।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो0 तबस्सुम यासमिन, प्रो0 भारती यादव, प्रो0 साधना अजय, डा0 विनोद कुमार, डा0 अनुज सिंह, डा0 आदर्श यादव, डा0 कुलदीप गुप्ता, डा0 मुदित चैहान, डा0 नीवन कुमार सिंह, डा0 जितेन्द्र कुमार, डा0 चन्द्रभान, डा0 पूजा पाठक, डा0 अर्चना, डा0 प्रियंका सिंह, दीपिका शाव, डा0 प्रतिभा सिंह, डा0 संजीव यादव, डा0 आशुतोष सिंह, डा0 फरहत फातिमा, डा0 पंकज कुमार, डा0 दीपक कुमार, डा0 संदीप सिंह, डा0 आसिया मेहदी, डा0 आदर्श मौर्या व अन्य चिकित्सा शिक्षक तथा छात्र/छात्राएं तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *