सड़कों पर न हो अतिक्रमण और यातायात बने सुगम, एसएसपी ने बीती रात की बड़ी बैठक जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

सड़कों पर न हो अतिक्रमण और यातायात बने सुगम, एसएसपी ने बीती रात की बड़ी बैठक
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या:आधीरात को एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा जनपद अयोध्या की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं सुचारू बनाये जाने हेतु गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने वालों व यातायात नियमों को पालन न करने वालों के विरुध्द यातायात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जायेगीं व सभी मुख्य मार्गाे पर मुख्य आरक्षी/आरक्षी/होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात व यातायात निरीक्षक गणों के पर्यवेक्षण में सक्रिय होकर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किया जायेगा। गोष्ठी में एसपी यातायात अयोध्या प्रसाद, क्षेत्राधिकारी यातायात सुरेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात अरविन्द सोनकर व यातायात निरीक्षकगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *