सरकार मंशा को तार तार कर रहे विभागीय कर्मचारी

सरकार मंशा को तार तार कर रहे विभागीय कर्मचारी

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।विकास की किरण गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सरकार मंशा को विकास विभाग के लोग तार तार कर रहे हैं।सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को गांवो में चौपालो का आयोजन कर रही है।परन्तु प्रचार प्रसार के अभाव में कुछ गिन चुने लोग ही पहुंच रहे हैं।वही पात्र लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं हो पा रही है।कुल मिलाकर सरकार द्वारा चलाए जा रहा विकास जन चौपाल पूरी तरह फलाफ शो साबित हो रहा है।विकासखंड तारुन की ग्राम पंचायत सवरधीर में आयोजित चौपाल ग्राम प्रशासक की अनुपस्थिति में आयोजित हुआ।जिसमें ग्राम विकास अधिकारी रजनीश वर्मा ,नोडल अधिकारी की अनुपस्थिति पर मौजूद रहे।उनके अलावा रोजगार सेवक बृजेश कुमार, पंचायत सहायक शोभा सिंह मौजूद रही कोई भी फरियादी जब अपनी समस्या लेकर 11:40 तक नहीं पहुंचा।इसी तरह ग्राम पंचायत बेला में प्रशासक दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार ,नोडल अधिकारी के रूप में एडीओ एजी अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।एकमात्र फरियादी आवास के लिए बिंदु ने अपनी समस्या 12:11 पर दर्ज कराई।प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण व्यवस्था ग्राम विकास के तहत जन जन तक योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।सिर्फ कर्मचारी अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इतिश्री कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *