मवई पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर किया दो आरोपियों को गिरफ्तार
अयोध्या।अयोध्या पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया।थाना मवई पुलिस ने इसमें शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. हफीजुर रहमान और सोहेल खान (निवासी गोरखपुर) के रूप में हुई।आरोपियों के कब्जे से हरियाणा की 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।बरामद शराब में 224 बोतल (750 एम एल) और 615 बोतल (375 एम एल) रायल ग्रीन क्लासिक ब्लैडेंड व्हिस्की शामिल है।पुलिस ने इसमें शामिल एक कार को भी बरामद किया।आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए।इस संबंध में को रुदौली अरविंद सोनकर ने बताया शुक्रवार को सुबह करीब 3:35 बजे विशेष अभियान के दौरान यह कार्यवाही की गई।बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मवई में मु.अ.सं. 87/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुटी है। बताया कि इस खुलासे मे थानाध्यक्ष मवई मनोज कुमार,प्रभारी चौकी रामदास नगर आयुष यादव, उप निरीक्षक शिवम सिंह, अवधेश यादव सहित अनुसार पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

