सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि, के निर्देशन एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, लोक अदालत, जौनपुर श्री रणजीत कुमार, व श्री सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार सिंह, की देख-रेख में विशेष लोक अदालत (Petty Offences) आयोजन किया गया। उक्त विशेष लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों से कुल 36 वाद चिन्हित किये गये, जिसमें से कुल 18 मामलों में सुलह-समझौतें के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

