सीडीओ ने संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मियों को दिये आवश्यक निर्देश

सीडीओ ने संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मियों को दिये आवश्यक निर्देश

अयोध्या।संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है।हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के किशोरों की पढ़ाई के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से नियमित शिक्षण व्यवस्था शुरू की गई है,ताकि वे भविष्य में शिक्षित,आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें।गुरुवार को सीडीओ केके सिंह ने संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।इस मौके पर उन्होंने किशोरों से संवाद कर उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो उन्हें नई दिशा देकर समाज का सभ्य और जिम्मेदार नागरिक बना सकती है।बताते चले कि उन्हे शिक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से 4 विभिन्न विषयों के अध्यापकों को उन किशोरों को शिक्षा प्रदान करने के लिए लगाया गया है।इस संबंध में डीपीओ जयपाल वर्मा ने बताया कि वहां पर निरुद्ध किशोरों को शिक्षा प्रदान करने के लिए 6 अध्यापकों डीआईओएस के माध्यम से तथा 4 अध्यापकों को बीएसए के माध्यम से जा रहे है।जेल अधीक्षक रन बहादुर वर्मा ने बताया कि अभी वर्तमान समय में 4 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से नियमित आ रहे हैं।वही इंटर तक के किशोरों को पढाने के लिए अच्छा अध्यापक के लिए मांग की गई है।सीडीओ के निरीक्षण के दौरान एडीआईओएस अवनीश कुमार पांडेय,जेलर रन बहादुर वर्मा, डीपीओ जयपाल वर्मा, प्रधानाचार्य जीआईसी ओंकारनाथ के अलावा शिक्षकों में अरुण प्रकाश सिंह वेद प्रकाश आनंद पाठक हितेश शर्मा शाहिद अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *