*सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली दलित आदिवासी आत्म सम्मान सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए*
हरदोई। अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस पार्टी बालामऊ विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में दलित आदिवासी आत्म सम्मान स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित हुआ, सम्मेलन में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने अपने संबोधन में बताया वर्तमान में जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसका मुख्य कार्य दलित आदिवासी समाज हर प्रकार से उत्पीड़न करना है, हर मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विफल साबित हो रही है, सर्व समाज के लोग, छात्र युवा किसान मजदूर सभी परेशान है , दलित आदिवासी समाज एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकना है, कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना होगा आयोजित दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन में देशभर से आए कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ खुला एवं सार्थक संवाद हुआ।इस संवाद में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार, सम्मान और बराबरी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने तथा संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक न्याय की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प लिया।इस मौके पर, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा, साड़ी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रभारी श्रीराम अनिल,बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से देवेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, सूरज सिंह, गुड्डू कश्यप शेषराम रामलोटन वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।

