देश की उपासना समाचार पत्र
मुम्बई ब्यूरो चीफ़ धनन्जय विश्वकर्मा।
मुंबई के दहिसर पूर्व स्थित रावलपाड़ा के साई मंदिर हॉल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विश्वकर्मा समाज की ओर से पिछले पांच वर्षों से निरंतर रामा विश्वकर्मा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
समाजसेवा और मानवता की इस मुहिम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर गरीबों के हितैषी एवं क्षेत्र के विधायक प्रकाश दादा सुर्वे भी रक्तदान शिविर में पहुंचे और रामा विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की।
आयोजकों का कहना है कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान जैसे सामाजिक अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस शिविर ने देशभक्ति के साथ मानव सेवा का भी संदेश दिया।

