हरियाली तीज महोत्सव आयोजित

हरियाली तीज महोत्सव आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। रॉयल क्वीन एवं आरवीएस के संयोजन में रघुवर मैरिज लॉन में हरियाली तीज महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।इस अवसर पर 75 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। हरे रंग के परिधानों से सजी-धजी महिलाओं ने जमकर भांगड़ा, ग्रुप डांस, सोलो डांस, गायन एवं विभिन्न प्रकार के कंपटीशन में हिस्सा लिया। मिस सावन सविता को चुना गया। डिंपल दत्ता एवं छाया अग्रवाल ने ज्यूरी की भूमिका निभाई। आयोजक शेखर राजवंशी, रजनी प्रकाश ने सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। राशी वर्मा, आर्यन, अनुज,नमन,आकाश, तनु,सौम्या, स्वाती,अजय का उल्लेखनीय सहयोग रहा। विजय ने संचालन करते हुए अंत में आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *