अंतर महाविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टी डी कॉलेज हुआ चैम्पियन*
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनुराग श्रीवास्तव
जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अंतर महाविद्यालयी बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025- 26 टी डी कॉलेज के बास्केटबॉल मैदान पर सम्पन हुआ। जिसमें फाईनल मुकाबले में टी डी कालेज जौनपुर ने मोहम्मद हसन पी जी कालेज को 81- 58 के अंतर से पराजित करते हुए विजेता ट्राफी अपने नाम किया। मोहम्मद हसन पी जी कालेज उपजेता तथा पी जी कालेज गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और अपने उदबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल में विजेता या उपविजेता महत्वपूर्ण नहीं है वरन खेल भावना व खेल में सहभागिता महत्वपूर्ण होती है जिसमें सभी को उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता करनी चाहिए ।
उदघाटन तथा समापन अवसर पर उ.प्र. विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर हिमांशु सिंह , पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ नरेंद्र देव पाठक,डॉ अवनीश सिंह, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ अर्चना श्रीवास्तव विश्वविद्यालय के पूर्व खेल सचिव डा. जितेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सदस्य श्री संजय सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया ।पर्यवेक्षक प्रोफेसर चंद्रभान सिंह, डॉ अखिलेश गौतम,,वैभव सिंह अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रसून सिंह भी उपस्थित रहे।
सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विद्यालय के खेल सचिव प्रोफेसर शेखर सिंह ने व्यक्त किया ।

