बार एसोसिएशन अयोध्या के सभागार में मानस परिवार द्वारा किया गया सुंदर कांड का पाठ
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:
*मानस परिवार के सदस्यों व सैकड़ो अधिवक्ताओं संग राम नाम के जयकारों से गुंजायमान हुआ कचहरी परिसर*,
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह वा महामंत्री गिरीश चंद्र तिवारी ने बजरंगबली हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सनातन धर्म के प्रचार प्रसार वा धर्मांतरण को रोकने के संबंध में मानस परिवार द्वारा चलाए जा रहे अनवरत अभियान के क्रम में अयोध्या बार एसोसिएशन के सभागार में महीने के तीसरे शनिवार पर मानस परिवार द्वारा भव्य एवं दिव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। अधिवक्ता श्वेता राज सिंह ने कार्यक्रम में पधारे मानस परिवार के सदस्यों व अधिवक्ता गंड़ का अभिवादन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के द्वारा स्वर्गीय अनुराग नारायण श्रीवास्तव व स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करके हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महंत दिलीप दास त्यागी जी महाराज ने रामचरितमानस की महत्ता को बताते हुए कहा *”यहमन रघुपति नाम उदारा, अति पावन पुराण सूति सारा”* अर्थात शास्त्रों का वेदों का वेदांतो का निचोड़ रामचरितमानस में डाल दिया गया है। आगे दिलीप दास त्यागी जी महाराज ने रामचरितमानस की विशेषता बताते हुए कहा *”यहिमन आदि मध्य अवसान, प्रभु प्रतिपाद्य राम भगवाना”* अर्थात इसमें साक्षात भगवान श्रीराम विद्यमान है, इसलिए रामचरितमानस भगवान श्री राम जैसा कार्य करती है। संगीतमई भव्य सुंदरकांड पाठ की रूपरेखा तैयार करने वाले शिशिर दुबे व महंत सत्येंद्र पांडे द्वारा सभी अधिवक्ता गंड़ का सभागार में स्वागत किया गया। पूरी न्यायपालिका कार्यक्रम के दौरान अयोध्या कोतवाल बजरंगबली हनुमान जी और प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंजायमान रही। मानस परिवार के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत दिलीप दास जी महाराज व लखनऊ से पधारे महंत महादेव महाराज जी रहे। कार्यक्रम में मानस परिवार के सदस्य रवि गोपाल दुबे, राजू मिश्रा, रविंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट शीतला प्रसाद वर्मा, रमाकांत तिवारी,संतोष मिश्रा (बाबा डन), रंजन श्रीवास्तव, कक्कू तिवारी, विपिन पांडे, एडवोकेट श्वेता राज सिंह, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद तिवारी, एडवोकेट गोपाल त्रिपाठी, महंत सत्येंद्र पांडे, शिशिर दुबे, नीरज पाठक, एडवोकेट चंदन सिंह,पत्रकार संजय यादव, एडवोकेट रवि गुप्ता, मोहन गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, नीलम मौर्य, डॉक्टर बृजेश पाण्डेय, विपिन जी के साथ बड़ी संख्या मे लोगों ने सुंदरकांड का पाठ किया और बांग्लादेश में मारे गए दीपू चंद्र दास के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया और बांग्लादेशी अताताइयों के कृति की कठोर निंदा की।

