अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक शीरोज हैंग आउट में संपन्न हुई

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक शीरोज हैंग आउट में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से सदस्य संख्या के विस्तार, महापुरुष के जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने,किसी की भी आवश्यकता की स्थिति में महासभा की टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के सभी सदस्यों से कायस्थ समाज के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास करने का आवाहन किया गया। अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार को महासभा की ओर से राम भवन, विराम खंड 5 में भंडारा आयोजित करने के निर्णय से अवगत कराया गया।।बैठक में उमेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष,प्रमोद निगम वरिष्ठ उपाध्यक्ष,ज्ञान प्रकाश अस्थाना,महामंत्री, अशोक अस्थाना,राजेश श्रीवास्तव,केशव दास,विनोद श्रीवास्तव,कुलदीप श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष,अतुल निगम,संजय निगम मीडिया प्रभारी, शंकर शरण अस्थाना,सुनील निगम, इन्द्रिश कुमार श्रीवास्तव उ,आनंद श्रीवास्तव, प्रीतम श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव,केशव दास, मनीष श्रीवास्तव,विमल किशोर सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *