अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद हुए अग्निशमन कर्मी

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद हुए अग्निशमन कर्मी

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर शोक परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर आए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ग्रोवर बताया कि इस दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एक भीषण अग्निकांड की घटना हुई थी। जिसमें कई अग्निशमन विभाग के कर्मी आग बुझाते हुए शहीद हो गए थे। इस मौके पर उन्होंने और वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों तथा फायर विभाग के कर्मियों ने उन शहीद फायर विभाग के कर्मियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 02 मिनट का मौन रखा। स्मृति दिवस कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर अयोध्या द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु पंपलेट का विमोचन कर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को पिन फ्लैग लगाया गया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी अयोध्या एम0पी0सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को पिन फ्लैग किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु अग्निशमन वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर अग्नि शमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *